उन्नाव दुष्कर्मः सात साल बाद एक और निर्भया हारी जिंदगी की जंग, सफदरजंग में ली आखिरी सांस

 


उन्नाव दुष्कर्मः सात साल बाद एक और निर्भया हारी जिंदगी की जंग, सफदरजंग में ली आखिरी सांस


सफदरजंग अस्पताल में भर्ती नब्बे फीसदी जली उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता ने शुक्रवार रात आखिरी सांसें लीं। सफदरजंग अस्पताल की ओर से पहले ही अंदेशा जताया जा चुका था कि पीड़िता के लिए अगले 48 घंटे बेहद अहम हैं।


 

बता दें कि पीड़िता को गुरुवार देर रात लखनऊ के सिविल अस्पताल से एयरलिफ्ट करके सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पीड़िता ने इलाज के दौरान अपने भाई से कहा आखिरी बार कहा था कि जिन्होंने मेरी ऐसी हालत की है उन्हें छोड़ना मत। साथ ही उसने यह भी कहा था कि अभी वह मरना नहीं चाहती है।

अस्पताल में बर्न और प्लास्टिक विभाग के डॉक्टर सुलभ कुमार ने बताया कि पीड़िता को 11:10 बजे कार्डियक अरेस्ट हुआ था। इसके तुरंत बात हमने पीड़िता को इलाज देना शुरू किया, लेकिन हमारे सभी प्रयास विफल रहे और पीड़िता ने 11:40 बजे अंतिम सांस ली।