महिलाओं को भा रहा मुफ्त सफर, 10 दिन में तोड़ा रिकाॅर्ड, बचाए करोड़ों रुपये

 


महिलाओं को भा रहा मुफ्त सफर, 10 दिन में तोड़ा रिकाॅर्ड, बचाए करोड़ों रुपये




खास बातें



  • पांच नवंबर को सबसे ज्यादा 8.14 लाख महिलाओं ने किया सफर

  • 10 दिनों में 63.89 लाख महिलाओं ने यात्रा के जरिये की करोड़ों की बचत

  • पिंक पास से डीटीसी बसों में रोजाना छह लाख से अधिक महिलाएं कर रहीं मुफ्त सफर



 

दिल्ली सरकार की ओर से महिलाओं को बसों में मुफ्त सफर की सुविधा दिए जाने के बाद जुनून बढ़ रहा है। बसों में यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।
 

अब तक पिंक पास से मुफ्त सफर करने वाली महिला यात्रियों की संख्या 63.89 लाख तक पहुंच चुकी है। निःशुल्क सफर का लाभ न केवल कमजोर वर्ग बल्कि सभी वर्ग की महिलाएं उठा रही हैं। इस सुविधा के जरिए अब तक महिलाओं ने करोड़ों रुपये की बचत कर ली है।


एक दिन में तोड़ा रिकॉर्ड



पिंक टिकट की प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला



पांच नवंबर को सर्वाधिक 8.14 लाख महिला यात्रियों ने डीटीसी बसों में सफर किया जो अब तक का रिकॉर्ड है। महिला यात्रियों की संख्या में लगातार हो रही बढ़ोतरी से बसों और मेट्रो के बीच प्रतिस्पर्धा तेज हो गई है।

दिल्ली सरकार ने बसों की कमी से निपटने के लिए किराये पर बसें लेने सहित नई क्लस्टर बसें भी शामिल की हैं, ताकि अधिक से अधिक यात्रियों को योजना का फायदा मिले। 




सम विषम लागू होने के बाद हाेेे रहा इजाफा



डीटीसी बस - फोटो : अमर उजाला



किराये की करीब 850 बसें डीटीसी के बेड़े में शामिल की गई हैं। जबकि सम विषम लागू होने पर भी महिला यात्रियों की संख्या में लगातार इजाफा होने का सिलसिला जारी है।

विभागीय जानकारी के मुताबिक अभी भी कई ऐसी महिला यात्री हैं, जिन पर पिंक पास की सुविधा पहले से ही है, लेकिन मुफ्त सफर के लिए पिंक टिकट की अनिवार्यता के कारण यात्रियों में उन्हें भी शामिल कर दिया गया है। 




जानिए पिंक पास की बिक्री का हाल



प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : आप के ट्विटर अकाउंट से


29 अक्तूबर- 4. 52 
30 अक्तूबर- 5.14
31 अक्तूबर- 6.10
एक नवंबर- 6.26
दो नवंबर- 5.50
तीन नवंबर- 5.09
चार नवंबर- 7.61
पांच नवंबर- 8.14
छह नवंबर- 7.59
सात नवंबर- 7.94
कुल- 63.89 लाख